अराजकता पैदा करने वाले केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

SC to conduct a hearing on a plea against Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में रेलवे बोर्ड के पास धरना दे रहे, अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। गौर हो कि धरना प्रदर्शन के कारण नई दिल्‍ली इलाके में अव्‍यवस्‍था उत्‍पन्‍न हो गयी है, जिसके कारण केजरीवाल और सोमनाथ के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिस पर कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

याचिकाकर्ता वकील एम.एल.शर्मा और अन्य वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री से कानून व व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद की जाती है लेकिन इसके उलट वह पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कानून व व्यवस्था के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधिकारियों पर देह व्यापार व मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ भारती के निगरानी-छापे में सहयोग न देने और दहेज के एक मामले में मंत्री राखी बिड़ला की शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने कल धरना शुरू किया था, उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, वह प्रदर्शन जारी रखेंगे, ऐसे में गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+