Sanjay Arora : जानिए कौन हैं IPS संजय अरोड़ा, जिन्हें बनाया गया दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर
नई दिल्ली, 31 जुलाई: आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। गृह मंत्रालय ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। इस बाबत गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, "संजय अरोड़ा, आईपीएस (टीएन: 88), महानिदेशक, आईटीबीपी की एजीएमयूटी कैडर में प्रतिनियुक्ति की दशा में सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक एसएल थाओसेन, आईपीएस (एमपी:88) आईटीबीपी डीजी के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।" संजय अरोड़ा 1 अगस्त, 2022 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभाग ग्रहण करेंगे।
Recommended Video

कौन हैं आईपीएसी संजय अरोड़ा ?
संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैदर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह साल 1997 से साल 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवा दे चुके हैं। संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी।

वीरप्पन गिरोह के खिलाफ हासिल की थी सफलता
संजय अरोड़ा ने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर काम किया। वह एसटीएफ के एसपी थे, जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर ITBP में दी सेवा
संजय अरोड़ा ने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के एसपी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। अरोड़ा को साल 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवा दी। साल 1997 से साल 2000 तक उत्तराखंड के मतली में आईटीबीपी बटालियन की एक सीमा सुरक्षा की कमान संभाली।

IPS संजय अरोड़ा का सफर
संजय अरोड़ा 2000 से 2002 तक ITBP अकादमी, मसूरी में कमांडेंट (लड़ाकू विंग) के रूप में सेवारत रहे। इसके बाद 2002 से 2004 तक कोयंबटूर शहर में पुलिस कमिश्नर के रूप में सेवाएं दी। उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज और सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी उप निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। अरोड़ा को पदोन्नति पर तमिलनाडु पुलिस में एडीजीपी (संचालन) और एडीजीपी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने आईजी (स्पेशल OP) बीएसएफ, आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और आईजी ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में काम किया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications