दिल्ली की सड़क पर रूसी रायनायिक की गुंडागर्दी, कार से मारी बाइक को टक्कर
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात करीब डेढ़ बजे मोती बाग इलाके में रूसी दूतावास की तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। इस हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पुलिस बैरिकेड को भी टक्कर मारी और फिर रुकी। जानकारी के मुताबिक रूसी राजनयिक दिमित्री कैरीकोव पर पुलिस के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप भी लगा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रूसी राजनायिक नशे में धुत था।
उसने
ना सिर्फ पुलिस से बदसलूकी की बल्कि मारपीट भी की। उसने पुलिस को गालियां दी और अश्लील इशारे (मिडल फिंगर दिखाते हुए) भी किए। पुलिस ने इस मामले में ड्रंकन ड्राइव की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications