आरएसएस को मोदी में सुभाष तो वाजपेयी में गांधी दिखते हैं

narendra modi
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी से ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तुलना स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से की है।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में संघ नेता इंद्रेश कुमार ने मोदी की जमकर तारीफ की। इंद्रेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका और उनकी सोच पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलती है। उन्होंने कहा की मोदी जिस व्यक्तित्व वाले इंसान है इससे तो उनकी तुलना सुभाष चंद्र बोस की तरह की जा सकती है। वही वायपेयी की तुलना गांधी से करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आरएसएस को कम्युनल कहते हैं वो मूर्ख हैं। उन्होंने ये भी माना कि पहली बार संघ ने चुनाव में खुलकर सक्रिय भूमिका निभाई है।

वहीं मौके पर चैंका मारते हुए इंद्रेश कुमार ने टीवी पत्रकार से रिश्तों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी आड़े हाथों लिया। इंद्रेश के मुताबिक दिग्विजय सिंह महिला पत्रकार के पति के साथ धोखा कर रहे थे। अगर दोनों की तस्वीरें मीडिया में सामने नहीं आतीं तो दिग्विजय अपना रिश्ता नहीं कबूल करते। मोदी और दिग्विजय कती तुलना पर चिढ़ते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने जो किया वो तपस्या है, जबकि दिग्विजय ने जो किया वो भोगवाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+