वाह रे इंडिया! 1 रात में केजरीवाल के लिए बन कर तैयार हो गई सड़क
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस दिन से दिल्ली की सत्ता संभाली है उसी दिन से उनका किसी न किसी विवाद ने नाता जुड़ता रहा है। कभी अपने मंत्रियों की वजह से विवादों से घिरे रहे हैं तो कभी अपने पार्टी नेताओं की वजह से। हालत यहीं है कि दिल्ली पुलिस भी सीएम केजरीवाल की नहीं सुनती।

भले ही दिल्ली पुलिस उनकी न सुने लेकिन सड़क बनाने वाले अपने सीएम की खूब सुनते हैं। सड़क निर्माण वाले तो उनकी बात इतनी सुनते है कि रातों-रात उनके लिए सड़क निर्माण कर दी। पीरागढ़ी में जो सड़क तीस साल से नहीं बन पा रही थी वो एक रात में तैयार हो गई।
दरअसल केजरीवाल को इसी सड़क से होकर एक मोहल्ला क्लिनिक के उद्घाटन के लिए जाना था। ऐसे में इस सड़क को रातों-रात तैयार किया गया, लेकिन मजे की बात तो देखिए सड़क केवल उतनी ही बनाई गई जितनी पर सीएम केजरीवाल को चलना था। रातों-रात सड़क से गड्ढे गायब हो गए। चमचमाती सड़क तैयार हो गई। जिस सड़क के लिए मुहल्लावासी 20 साल से तरस रहे थे, उसे रातों-रात तैयार कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications