Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली: अपने नए सीएम अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान तैयार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का रामलीला मैदान दिल्ली के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगभग तैयार है। केजरीवाल शनिवार को इसी मैदान में शपथ लेंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हजारों की संख्या में लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

Ramlila Maidan almost ready for Kejriwal swearing-in

केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और चार अन्य आप विधायक रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। अधिकारी ने बताया रामलीला मैदान में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दिशा में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, 16 एलईडी टीवी स्क्रीन लगाए जाने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि लोग इस भव्य समारोह को देख सकें।

मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था की जाएगी। केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल ने विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल विधेयक पर गतिरोध की वजह से पिछले साल 14 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस साल सात फरवरी को दिल्ली चुनाव में आप पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीत कर सत्ता में धमाकेदार वापसी की। गौरतलब हैं कि 10 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+