हनुमान बेनीवाल पर हमले के मामले में मुख्य सचिव-DGP को आधे घंटे संसद के गलियारे में बाहर बैठाए रखा

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, डीजीपी भूपेंद्र सिंह यादव और एडीजी इंटे​लीजेंस उमेश मिश्रा और सीएमओ सेक्रेटरी अमित ढाका को मंगलवार को संसद की विशेषाधिकार समिति ने कड़ी फटकार लगाई है। समिति ने राजस्थान के इन तीनों शीर्ष अफसरों को संसद के गलियारे में आधे घंटे तक कमरे के बाहर भी बैठाए रखा।

Rajasthan CS DGP Sitting out in Corridor of parliament in Attack on Hanuman Beniwal Case

उल्लेखनीय है कि नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले पर पिछले साल 12 नवंबर को राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू में हमला हुआ था, जिसकी राजस्थान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं ​की थी। हनुमान बेनीवाल इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास ले गए। इसकी सुनवाई के लिए ही अधिकारी दूसरी बार तलब किए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं करने को लेकर समिति ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। राजस्थान डीजीपी ने गलती मानते हुए आश्वासन दिया कि सप्ताहभर में हमले की नामजद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। विशेषाधिकार हनन के मामले में पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता भी अवमानना कार्रवाई के दायरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+