गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर गहलोत बोले-'पार्टी ने उनको सबकुछ दिया, ऐसे पत्र की नहीं थी उम्‍मीद'

जयपुर, 26 अगस्‍त। कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने जाने की खबरों के दिग्‍गज नेता गुलाम नबी आजाद के इस्‍तीफे और कांग्रेस को लेकर लिखे गए पत्र ने हर किसी चौंका दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।

Recommended Video

    Ghulam Nabi Azad के आरोपों का CM Ashok Gehlot ने दिया करारा जवाब | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    ashok gehlot

    मीडिया से बातचीत में राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला बेहद चौंकाने वाला है। उन्‍होंने पार्टी में कई महत्‍वपूर्ण पदों पर काम किया है। किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह से अपना इस्‍तीफा लिख देंगे।

    सीएम गहलोत ने कहा कि इससे पहले भी जब सोनिया गांधी को पत्र लिखा था जब वह मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई थीं। सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को सब कुछ दिया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की वजह से उनकी दिग्‍गज नेता के रूप में पहचान बनी।

    बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व सीएम रहे चुके गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से अपना 51 साल पुराना रिश्ता खत्‍म कर लिया। मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि आजाद ने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया है। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्‍नों का इस्‍तीफा भेजा है। उन्‍होंने यहां तक लिखा है कि राहुल गांधी को पार्टी उपाध्यक्ष बनाने से कांग्रेस बर्बाद हुई है। चापलूस पार्टी चलाने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+