राहुल ने दिये संकेत, तैयार हूं प्रधानमंत्री पद के लिए

कोई भी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार रहने की गांधी टिप्पणी राजनीतिक का राजनीतिक गलियारे में अत्यंत अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह बयान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक से ठीक पहले दिया गया है। उम्मीद की जा रही है इसी बैठक में पार्टी राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने कहा, "राष्ट्र के हित में यह आवश्यक है कि कांग्रेस सत्ता में लौटे। और इसके लिए संगठन मुझे जो भी जवाबदेही सौंपती है या भविष्य में देती है, मैं उसका पूरी क्षमता के साथ निर्वाह करूंगा।"
उन्होंने कहा, "हम लोकतांत्रिक संगठन हैं और हमारा लोकतंत्र में भरोसा है। भारत के लोग अपने जनप्रतिनिधियों के जरिए अपने प्रधानमंत्री का चुनाव करते हैं।" एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, "मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं। मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उससे बंधा हुआ रहूंगा। कांग्रेस जो भी मुझे कहेगी मैं उसे पूरा करूंगा।" कांग्रेस में राहुल को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।
पार्टी की नेता अंबिका सोनी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस में राहुल को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। सदस्यों का मानना है कि इससे अप्रैल-मई माह में होने जा रहे लोकसभा चुनाव पार्टी की संभावना बलवती होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी लगातार यह मानती आई है कि राहुल उसके स्वाभाविक नेता है।












Click it and Unblock the Notifications