मनरेगा ने मजदूरों के पैरों के नीचे जमीन दी है: राहुल गांधी

राहुल का कहना है कि हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि अगले पांच दस वर्षों में जो निम्न आय वर्ग का व्यक्ति है, उसे मध्यम वर्ग में लेकर आया जाय। जिससे कि उसकी बुनियादी समस्याओं को खत्म किया जा सके। आज मैं लोगों से मिलता हूं तो वह कहते हैं कि मुझे अपना काम तो पता है लेकिन लोग हमारे काम से परिचित नहीं हैं, तो हमारी कोशिश होगी कि उनकी स्थिति को और बेहतर किया जाए। इसके बाद राहुल ने कांग्रेस समर्थकों से चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे।
राहुल गांधी के लिए सुझाव-
- जिस तरह से महिलाओं के लिए महिला आयोग है उसी तरह मजदूरों के लिए आयोग बने।
- युवाओं को साथ लेकर चलने के लिए उनकी बातों को सुना जाए।
- आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को पूरे भारत में एक जैसा मानदेय दिया जाए।
- मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल खोले जाएं।












Click it and Unblock the Notifications