दिल्ली की अस्सी फीसदी जनता चाहती है 'आप' सरकार बनायें: सर्वे

बहरहाल, उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला केवल जनमत सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर ही लिया जाएगा। सिसौदिया ने कहा, "हम सरकार बनाएंगे या सरकार नहीं बनाएंगे, यह जनमत सर्वेक्षण के नतीजों पर निर्भर करेगा।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' को 28 सीटों पर जीत मिली है। जिसके बाद सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने 'आप' को बिना शर्त समर्थन देने की बात की है। इस पर जनता की राय लेने के लिए 'आप' के सभी नेता दिल्ली विधानसभा के सभी 70 क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को जाएंगे।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया कि दिल्ली में सरकार बनाने से लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications