दिल्ली चुनाव से पहले जनता को ईनाम, घट सकते हैं पेट्रोल के दाम

सरकारी कंपनियां ने कहा है कि अगर तेल मंत्रायल की ओर से उन्हें दाम कम करने के संकेत मिलते है तो वो कीमतें कम करने को तैयार है। हलांकि तेल कंपनियां15 दिनों में एक बार कीमतों को रिव्यू करती हैं, लेकिन नवंबर मध्य में इन्होंने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, इंपोर्टेड गैसोलीन की रुपए में कॉस्ट में इस दौरान बदलाव आया था, जिससे ये कंपनियां फ्यूल के रेट्स करीब 1 रुपया घटा सकती थीं।
गौरतलब है कि इससे पहले 31 अक्टूबर तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतें घटाई थी। उस वक्त दिल्ली में पेट्रोल के दाम 1.38 रुपए घटाए गए थे। ऐसे में चुनाव से पहले पेट्रोल की कीमतों में होने वाली कटौती को नए तरीके से देखा जा रहा है। हलांकि अबी इस दिशा में कोई कटौती नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications