टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ता नाराज, भाजपा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आकिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। देर रात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भाजपा का सीएम उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा कि किरण बेदी के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली में चुनाव लड़ेगी।

किरण की उम्मीदवारी के साथ-साथ भाजपा ने सभी 62 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 2013 के सभी विधायकों को टिकट दिया गया है। वहीं बाहर से आए नेताओं को भी भाजपा ने टिकट दिया है। कांग्रेस से आईं कृष्णा तीरथ को पटेलनगर से तो वहीं आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए विनोद कुमार बिन्नी को पड़पटगंज से टिकट दिया गया है। भाजपा ने टिकट ऐलान के साथही भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरु कर दिया। ये कार्यकर्ता टिकट बटबारे से नाखुश थे।
देर रात तक ये लोग पंत रोड स्थ्ति पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते रहें। दूसरी पार्टियों से आए लोगों को टिकट दिए जाने और भाजपा में शामिल कुछ नेताओं को टिकट नहीं मिलने से ये कार्यकर्ता नाखुश थे। बाद में पार्टी द्वारा समझाए जाने के बाद उनका प्रदर्शन शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications