उग्र हुए 'आप' के प्रदर्शनकारी तो पुलिस का टूटा सब्र, लाठीचार्ज में दर्जनों घायल

आप समर्थकों ने पुलिस बैरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। भीड़ को अनियंत्रित होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मालूम हो कि रेल भवन पर दूसरे दिन भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रियों और आप विधायकों-कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। खराब मौसम और बारिश के बावजूद आप समर्थक यहां डटे हुए हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान पथराव किया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पथराव में एक कांस्टेबल घायल हो गया और उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार मीना ने बताया कि आप के कार्यकर्ता रुक-रुक कर पथराव कर रहे हैं। हम जरूरी कानूनी कदम उठाएंगे। दूसरी तरफ प्रदर्शन स्थल की ओर जाने का प्रयास कर रहे एक पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्र की पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से धुनाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications