दिल्ली: हेड कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस के एक 40 वर्षीय हेड कांस्टेबल को शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दक्षिण दिल्ली के काल्काजी इलाके में ट्रक ने अशोक कुमार की बाइक को टक्कर मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक घटना के वक्त काम से वापस घर लौट रहे थे। वह बदरपुर पुलिस थाने में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications