कोर्ट के आदेश के बाद AAP के एक और विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार अपने काम के बजाए अपने विधायकों के कारमानों की वजह से सूर्खियों में आती रहती है। एक के बाद एक कर आप के विधायक आरोपों में घिरते जा रहे हैं। ताजा मामला करोल बांग के आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि से जुड़ा है।

,delhi police

दिल्ली के करोलबाग से विधायक विशेष रवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। रवि के खिलाफ जबरन उगाही, रंगदारी के साथ-साथ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है।

ट्रायल कोर्ट ने इस बारे में शुक्रवार को अपना फैसला दिया था। जिसके बाद रवि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। ऐसे में दिल्ली पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। आपको बता दें कि कोर्ट ने ये आदेश कोऑपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+