PM मोदी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह में भ्रष्टाचार पर बोला हमला, तकनीक को बताया पारदर्शिता का जरिया
पीएम मोदी ने कहा कि करप्शन करने वाले लोग बहुत ही चालाक होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम हर वक्त चौकन्ने रहें ताकि वे अपने गलत मंसूबों में कामयाब न हो पाएं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में भ्रष्टाचार पर हमला बोला। मोदी ने साफ किया कि भ्रष्टाचार की भारत में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजनेताओं को अक्सर दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्ट माना जाता है। ऐसी मानसिकता सामान्य लोगों में हमारे प्रति विश्वास में कमी लाती है।
पीएम मोदी ने कहा कि करप्शन करने वाले लोग बहुत ही चालाक होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम हर वक्त चौकन्ने रहें ताकि वे अपने गलत मंसूबों में कामयाब न हो पाएं।
उनके मुताबिक, पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक अहम भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि अगर हम तकनीक को गवर्नेंस का माध्यम बना लें तो हम आम आदमी की मूल जरूरतों को एफिशिएंट तरीके से उन तक पहुंचा सकेंगे।
सतर्कता एवं जागरुकता सप्ताह 2016 के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कि राज्यों को नीतियों के हिसाब से चलना चाहिए। उन्होंने सामान्य जीवन में मूल्यों का ह्रास चिंता का विषय बताया।
The state has to be policy driven. Things can't depend on the whims and fancies of individuals: PM Narendra Modi pic.twitter.com/BvTQGCV1Xx
— ANI (@ANI_news) November 7, 2016












Click it and Unblock the Notifications