चुनाव से पहले ही रिटायरमेंट बंगले में पहुंचेंगे पीएम मनमोहन

pm banglow
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही लगता है कि कांग्रेस हार मान चुकी है। शायद इसी डर का नतीजा है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए नए सराकरी बंगले का इंतजाम कर दिया है। कांग्रेस ने मोतीलाल नेहरू मार्ग पर एक बंगला तैयार किया जा रहा है, जिसमें वह 16 मई के लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही सेवानिवृत्ति प्रवास के लिए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीडब्लूडी कार्यालय को 30 अप्रैल तक बंगले में सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मनमोहन इस तारीख के बाद कभी भी वहां स्थानांतरित हो सकें। पीएम ऑफिस के निर्देश के बाद सीपीडब्ल्यूडी इस बंगले के नवीनीकरण में लगा हुआ है।

पढ़ें-इन नेताओं के पास संपत्ति अपार, लेकिन सब हैं बे-कार

इस बंगले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बतौर मुख्यमंत्री रहती थी। फरवरी में इसे खाली करवाया गया था। गौरतलब है कि 1920 में मोदीलाल नेहरु मार्ग पर इस बंगले का निर्माण किया गया था। चार बेडरुम वाले इस बंगले को 3.5 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। इस सरकारी बंगले में जैव विविधता पार्क के साथ-साथ प्रधानमंत्री के कार्यालय की जगह भी है। लुटियंस बंगले के आवंटन के साथ मनमोहन और उनकी पत्नी जीवनभर इस बंगले में रहने के हकदार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+