क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अदिति सिंह के बाद अब पंखुड़ी पाठक करने वाली हैं शादी, जानें कौन होगा उनका हमसफर

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी काफी चर्चा में रही तो वहीं अब समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक की शादी की खबरें आ गई हैं। पंखुड़ी पाठक एक बड़े नेता से शादी करने जा रही हैं। पंखुड़ी पाठक टीवी पैनलों पर और सोशल मीडिया पर बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपना विचार रखती हैं। पंखुड़ी पाठक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता से करेंगी शादी

सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता से करेंगी शादी

समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुकीं पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्त अनिल यादव से शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह है, जिसमें परिवार की भी रजामंदी है। अनिल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।

साल 2010 में लड़ी थीं छात्र संघ का चुनाव

साल 2010 में लड़ी थीं छात्र संघ का चुनाव

नोएडा की रहने वाली पंखुड़ी पाठक दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा रहीं। पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया था। पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। साल 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता था।

सपा का दामन छोड़ा

सपा का दामन छोड़ा

पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में सपा ज्वाइन किया और अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। सपा की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सपा पर अपने समाजवादी सिद्धांतों को छोड़ देने का आरोप लगाया और कहा कि अब वहां रहने से दम घुटता है। बता दें कि पंखुड़ी पाठक का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं हैं। उनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।

Comments
English summary
pankhuri pathak to marry ex national spokesperson of sp anil yadav
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X