पाक उच्चायुक्त को धमकी, भारत सरकार से सुरक्षा की गुहार
नई दिल्ली। पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित धमकी भरा फोन आया है। इस फोन के आने के बाद पाक उच्चायुक्त ने विदेश मंत्रालय को इस बााबत सूचना दी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को धमकी भरा फोन आया है।
पाक हाई कमीशन के सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय को इस बाबत जानकारी दे दी गई है। पाक हाई कमीशन की ओर से विदेश मंत्रालय से वियना समझौते के अन्तर्गत पाक हाई कमिश्नर और उनके परिवार की सुरक्षा पुख्ता करने को कहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 11 दिन से तनाव चरम पर है। 18 सितंबर को कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमले में 19 सैनिक शहीद हो गए थे।
इस हमले के बाद लगातार सीमा पर तनातनी है, वहीं दोनों देशों के शीर्ष नेता भी जमकर एक-दूसरे पर हमले बोल रहे हैं। वहीं सेना ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरूवार रात को सर्जिकल ऑपरेशन में पाक स्थित कई आतंकी कैंपो को ध्वस्त कर दिया गया है।
हाल ही में भारत सरकार ने अब्दुल बासित को सेना पर हमले में पाक का हाथ होने के सबूत सौंपे थे। विदेश मंत्रालय उरी हमले के बाद कई बार अब्दुल बासित को तलब कर चुका है।
-
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Hormuz Crisis: इन देशों के लिए खुला होर्मुज, भारत के शिप को मिलेगा 'सेफ पास' या नहीं? ईरान का नया आदेश -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications