आखिरी सर्वे: केजरीवाल बनाएंगे सरकार, आप को पूर्ण बहुमत के आसार
नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आखिरी तीन दिन बचें है। ऐसे में मतदान से पहले इंडिया टूडे ग्रपर और सिसेरो ने अपना आखिरी ओपिनियन पोल जारी कर दिया। इस आखिरी ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी की स्थिति सबसे बेहतर दिखाई पड़ रही है। आप स्थिर सरकार मिल सकती है। आप को दिल्ली में पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं।

इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो के 'फाइनल' ओपिनियन पोल के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की पार्टी 38 से 46 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत ले सकती है। जबकि भाजपा के पास महज 19 से 25 सीटें मिलती दिख रही है। सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का है, जिसे 3-7 सीटें मिलती दिख रही है।
बढ़ सकता है आप का वोट
ओपिनियन पोल के मुताबिक आप के वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी हुई है। आप को 43.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।भाजपा को 35.5 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं जो पिछली बार के मुकाबले 1.4 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 13 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं।
गरीब और मध्यम वर्ग में बढ़ा आप का वोट
आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा झुग्गी-बस्ती, ग्रामीण दिल्ली और निम्न आय वर्ग के वोट मिलेंगे।ओपिनियन पोल के मुताबिक इन इलाकों में आप की पैठ बढ़ी है।वहीं पिछली बार जो मध्यम वर्ग आप से नाराज थी वो इस बार आप के समर्थन में आती दिख रही है। इस ओपिनियन पोल से साफ है कि कांग्रेस के वोट बैंक में AAP ने बड़ी सेंध लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications