ओला कैब ड्राइवर ने की विदेशी महिला से छेड़छाड़, शिकायत के बाद गिरफ्तार
नयी दिल्ली। दिल्ली में वेब आधारित ओला कैब एक बार फिर से विवादों में फंस गई है। ओला कैब के ड्राइवर पर विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। विदेशी महिला के साथ ओला कैब के ड्राइवर ने बदसलूकी की। पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर बेल्जियम की रहने वाली महिला से गुड़गांव से ओला कैब बुक किया था।

पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि सीआर पार्क के पास आकर कैब ड्राइवर ने उससे जीपीएस के काम न करने की बात कही। ड्राइवर ने लड़की से आगे की सीट पर बैठने को कहा और फिर उसके साथ बदसलूकी की। जब पीड़िता ने ये बात अपने दोस्त को बताई तो दोस्त ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी।
पीड़ित लड़ की की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ़्तार कर उसकी गाड़ी ज़ब्त कर ली है। वहीं ओला ने बयान दिया है आरोपी ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है। ओला ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि हमारे यहां काम करनेवाले ड्राइवरों के ऐसे व्यवहार को हम कतई बरदाश्त नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications