दिल्ली में 1 जनवरी से लागू सम-विषम कार फॉर्मूला, रविवार को रहेगी छूट
नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में सम विषम कारों के सड़क पर चलने के फॉर्मूले का आज ऐलान कर दिया है। गोपाल राय ने इस नियम को लागू करने के लिए 1 जनवरी की तारीख का ऐलान किया है।

दिल्ली में एक जनवरी से सम और विषम कार का फॉर्मूला लागू होगा। यह नियम सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू होगा, जिसके बाद कई विवादों पर विवाद खत्म हो गया है।
गोपाल राय ने बताया कि यह नियम सोमवार से शनिवार तक ही लागू होगा और यह नियम रविवार को लागू नहीं होगा। साथी ही सम नंबर की कारें सम तारीख यानी 2, 4, 6 जनवरी को चलेगी जबकि विषम नंबर की कारें विषम तारीखों 3, 5, 7 को चलेंगी।
दिल्ली सरकार इस नियम को लागू करने क लिए 25 दिसंबर को इस नियम का पूरा ब्लू प्रिंट रखेगी। शुरुआती चरण में दिल्ली के 200 जगहों पर इस नियम को लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications