दिल्ली में 15 अप्रैल से फिर से लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला, इस बार भी महिलाओं को छूट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूले को लेकर फैसला कर लिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ऐलान किया कि 1 अप्रैल से दोबारा ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा।

क्या कहा केजरीवाल ने
- महिलाओं को नियम में छूट
- मोटरसाइकिल को रखा गया नियम से बाहर
- 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा ऑड-ईवना का अगला फेज़
- अभी स्थायी रूप से लागू नहीं होगा यह नियम
- महीने में एक बार 15 दिन के लिए होगा यह फॉर्मूला
- केजरीवाल ने कहा है कि 81 प्रतिशत लोगों ने सर्वे में कहा है कि वह दिल्ली में इस प्रकार का सिस्टम फिर चाहते हैं।
- लोगों से तमाम मुद्दों पर राय ली गई थी।
- लोगों की मांग थी कि यह फॉर्मूला बोर्ड परीक्षा के बाद से लागू किया जाए।
- 63% लोगों ने इसे परमानेंट लागू करने को कहा है।
- 92% लोगों ने कहा है कि वे दूसरी कार नहीं खरीदेंगे।
- केजरीवाल ने बताया कि 276 में से 275 मोहल्ला सभा ने कहा है कि ओड ईवन होना चाहिए।
- केजरीवाल ने कहा कि इस बार 500 रिटायर्ड डिफेन्स के लोग एसडीएम की जगह एनफोर्समेंट का काम देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications