G20 Summit: खुफिया ठिकानों पर तैनात होंगे NSG कमांडो, हर खतरे को पल-भर में करेंगे नेस्तनाबूद
G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को भारत की अगुवाई में जी 20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन के मद्देजनर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाई प्रोफाइल समिट की सुरक्षा के लिए पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) तैनात किए जा रहे। एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो खूफिया ठिकानो पर तैनात रहेंगे और जी 20 शिखर सम्मेलन को हर प्रकार से सुरक्षित रखेंगे।

वैसे तो जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए इंडियन एयफोर्स, दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए है इसके साथ ही ऐसे किसी प्रोग्राम में एनएसजी कमांडो पहली बार तैनात किए गए हैं।
जी-20 शिखर सम्मेलन पर सीएनजी का सुरक्षा कवच
एनएसजी की सभी यूनिट्स शिखर सम्मेलन में तैनात रहेंगी। ये आतंकवाद विरोधी गतितिधियों, तोड़फोड़ विरोधी, ड्रोन विरोधी और सीबीआरएन (रासयनिक जैवि, विकिरण और परमाणु) जैसी किसी भी इमरजेंसी से एनएसजी के कमांडो सुरक्षा करेंगे।
इन स्थानों पर तैनात किया जा रहा
इसके अलावा एनएसजी के फेमस ब्लैक कैट को कई खुफिया और रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह के खतरे और हमले की स्थिति को तुरंत हैंडल किया जा सके। भारत की सबसे ताकतवर एनएसजी फोर्स कोई भी संकट आने पर मिनटों में प्रतिक्रिया देते हुए हर खतरे का सफाया कर देगी।
राष्ट्र प्रमखोंं की सुरक्षा एनएसजी टीम करेगी
जिन स्थानों पर दुनिया भर से आए राष्ट्र प्रमुख रुकेंगे सारे सुरक्षा इंतजामों से लैस एनएसजी की टीमें तैनात रहेंगी। एनएसजी का ड्राकन खतरे का भी मुंहतोड़ जवाब देगा। एनएजी के कमांडो दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर भी तैनाती की जा रही है।
एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगा एनएसजी
जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान खतरों को बेअसर करने के लिए एनएसजी भारतीय वायु सेना, वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगा। किसी भी आकस्मिक स्थिति से तेजी से निपटने के लिए सभी महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए एनएसजी की air entry teams भी शिखर सम्मेलन के दौरान तैनात रहेंगी।
वीवीआईपी को काफिले की सुरक्षा करेंगे
शिखर सम्मेलन में आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा पूर्व एनएसजी अधिकारी संभालेंगे। सरकार ने शिखर सम्मेलन के मौके पर विदेशी मेहमानों को सुरक्षा कवक देने के लिए पहले ही विशिष्ट विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और एनएसजी से वापस बुलाए गए अधिकारियों को बुलाया गया है। एनएसजी के ये अधिकारी वीवीआईपी को काफिले की सुरक्षा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications