दिल्ली में अलगाववादी नेता यासिन मलिक को मध्यरात्रि में होटल से बाहर फेंका

जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने कहा कि यासिन अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था और रविवार को निजामुद्दीन के निकट होटल में दो कमरे बुक किये लेकिन मैनेजमेंट ने रात को ही उनसे होटल खाली करने को कहा। प्रवक्ता ने कहा कि अगर हमारे नेता को सिर्फ उनकी विचारधारा के कारण होटल छोड़ना पड़ता है और दिल्ली के लोग नाराज हो जाते हैं तो हमें जल्द ही एक ऐसा कानून बनाना चाहिए कि जिससे कि कश्मीर के लोग देश की राजधानी न जा सकें।
जेकेएलएफ के अनुसार इस तरह की हरकतें कभी भी कानून के दायरे में नहीं लाई जा सकती हैं। गौर हो कि जेकेएलएफ को कश्मीर में एक अलगाववादी संगठन के तौर पर जाना जाता है और इसके अध्यक्ष यासिन मलिक के आतंकवादियों से संबंध होने की बात कही जाती है। यासिन मलिक उस समय चर्चा में आया जब उसने दिल्ली के संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल को फांसी दिये जाने के बाद हाफिज सईद के साथ मंच साझा किया था।
यासिन की पहचान एक भारत विरोधी नेता के रूप में भी है।












Click it and Unblock the Notifications