दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसवालों पर ताबड़तोड़ की फायरिंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर इस कदर चरमराई हुई है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हो गये हैं। इसका उदाहरण मंगलवार की रात देखने को उस वक्त मिला जब चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस की पीसीआर वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पीसीआर वैन गश्त पर थी। मामला पुरानी दिल्ली का है। जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिसवालों ने एक संदिग्ध मारूति 800 कार को देखा तो उसे रुकने के लिए कहा।

बदमाशों की फायरिंग के दौरान गोलियां पीसीआर वैन में भी लगी लेकिन राहत की बात ये रही कि पीसीआर मे बैठे महिला कांस्टेबल समेत तीनों जवान बदमाशों के हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी का मेडिकल चेकअप कराया और अब कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार ये बदमाश कौन हैं और बाकी के तीनों बदमाश कहां फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications