दिल्ली पुलिस पर नहीं 'आप' को भरोसा, केजरीवाल के लिए तलाश 10 हट्टे-कट्टे जवानों की
नयी दिल्ली। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने के बाद से दिल्ली सरकार का भरोसा दिल्ली पुलिस से पूरी तरह से उठा चुका है। ऐसे में अब आप सरकार केजरीवाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल दिल्ली पुलिस के जवानों पर छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

केजरीवाल की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार दस हट्टे कट्टे जवानों की तलाश कर रही है। ये दस जवान स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का हिस्सा होंगे। जो हर वक्त केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने इसके लिए सिविल डिफेंस विंग से 10 मज़बूत युवा वालन्टियर्स को स्पेशल ट्रेनिंग देने की योजना बनाई है।
आप के मुताबिक दिल्ली पुलिस किसी काम की नहीं है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के वालन्टियर्स मुख्यमंत्री की सुरक्षा करेंगे। पार्टी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आसपास दिल्ली पुलिस की मौजूदगी नहीं चाहते। हलांकि केजरीवाल के ये खास सुरक्षा जवानों के पास कोई हथियार नहीं होगा।आपको बता दें दिल्ली पुलिस के मुताबिक 50 सुरक्षाकर्मियों के साथ केजरीवाल को ज़ेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जिसमें प्रशिक्षित सशस्त्र कमांडो भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications