केजरीवाल की सस्ती थाली कब, पर खाइये उत्तराखंड में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि उत्तराखंड सरकार ने सिर्फ 20 रुपये में चार रोटी, चावल, दाल-सब्जी, चटनी और आचार खिलाना शुरू कर दिया है, पर किसी को मालूम नहीं कि केजरीवाल सरकार कब अपने नागरिकों को सस्ता भोजन करवाएगी।
उत्तराखंड सरकार ने 15 अगस्त से इस योजना को शुरू कर दिया है। देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता विजेन्द्र रावत ने कहा किइस सस्ती थाली से राज्य के लाखों मेहनतकश और गरीब लोगों का पेट भर सकेगा।
नहीं मालूम कब
पर, दिल्ली सरकार कब इस तरह की योजना को शुरू करेगी किसी को मालूम नहीं। हालांकि उसकी तरफ से इस तरह की थाली को चालू करने का वादा हो चुका है। आम आदमी पार्टी की बात करने वाली केजरीवाल सरकार लगता है अपने वादे को भूल चुकी है।
उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंदिरा अम्मा भोजन योजना को शुरू किया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी रेणुका रावत ने गरीबों में भोजन परोसा। उन्होंने खुद भी 20 रुपये की थाली खरीदी और भोजन किया।
इंदिरा अम्मा थाली
बता दें कि इंदिरा अम्मा थाली कोई भी व्यक्ति 20 रुपये में ले सकता है। सबसे खास बात ये है कि इन्हें महिलाएं चलाएंगी। पर सवाल फिर वहीं कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार कब शुरू करेगी उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर सस्ती थाली योजना।













Click it and Unblock the Notifications