Narendra Yadav Delhi Police :108 KG का वो हेड कॉन्‍स्‍टेबल जो रोजाना खाता है डेढ़ किलो चिकन व 20 अंडे

Narendra Yadav Delhi Police : 108 KG का वो हेड कांस्‍टेबल जो रोजाना खाता है डेढ़ किलो चिकन व 20 अंडे

Narendra Yadav Delhi Police: बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान, सलमान खान जैसी बॉडी बनाने के लिए लोग उनकी डाइट जानने के लिए क्रेजी रहते हैं, लेकिन इन दिनों दिल्‍ली पुलिस का एक हेड कॉन्‍सटेबल सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्‍त बॉडी की बदौलत सुर्खियों में हैं, उन्‍हें देखने वाला हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर वो खाता क्‍या है।

108 किलो है हेड कॉन्स्टेबल का वजन

108 किलो है हेड कॉन्स्टेबल का वजन

ये हेड कान्‍सटेबल नरेंद्र यादव हैं, जो अपनी भारी बॉडी के कारण दिल्‍ली पुलिस की शान बन चुके हैं। नरेंद्र यादव जहां भी पहुंच जाते हैं, लोग मुड़-मुड़ कर बस उनकी फिटनेस को देखते ही रह जाते हैं। 108 किलो के दिल्‍ली पुलिस के हेड कॉन्‍सटेबल इस भारी भरकम बॉडी को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत तो करते ही हैं साथ ही ऐसी डाइट खाते हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

शौक के लिए बनानी शुरू की थी बॉडी

शौक के लिए बनानी शुरू की थी बॉडी

दिल्‍ली पुलिस के पुलिस हेटक्‍वाटर में तैनात हेड कांस्‍टेबल नरेंद्र यादव ने शौकियन एक्‍सरजाइज और बॉडी बनानी शुरू की थी फिर उनके दोस्‍तों ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने की सलाह दी। जिसके बाद उनका बॉडी बनाने का जुनून इस कदर बढ़ गया कि उन्‍हें अब तक कई गोल्‍ड मेडल भी मिल चुके हैं।

नरेंद्र यादव जीत चुके हैं ये खिताब

नरेंद्र यादव जीत चुके हैं ये खिताब

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित नजफगढ़ के किसान परिवार में जन्‍में नरेंद्र यादव का दिल्‍ली पुलिस कान्‍सटेबल पद पर सलेक्‍शन 2006 में हुआ और फिट रहने के लिए 2009 में बॉडी बनाने के लिए जिम एक्‍सरसाइज शुरू कर दी और कुछ ही समय में प्रोफेशनन बॉडीबिल्डिंग करनी शुरू कर दी। 2015 में पहली बार प्रतियोगिता में हिस्‍सा लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कड़ी मेहनत के दम पर 2019 में दो बार मिस्‍टर दिल्‍ली, मिस्‍टर इडिया, दो बार नार्थ इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

56 नहीं 58 इंच का है सीना

56 नहीं 58 इंच का है सीना

नरेंद्र यादव की बाइसेप्स 20-21 इंच, सीना 58 इंच, बेस्ट 34 इंच है। नरेंद्र यादव की लंबाई 5 फीट 8 इंच और वजन लगभग 108 किलो है। कुछ समय से अपने फिजीक पर और ध्‍यान देने की वजह से उन्‍होंने प्रतियोगिता से ब्रेक लिया हुआ है।

एक दिन में खते हैं 5000 कैलोरी का खाना

एक दिन में खते हैं 5000 कैलोरी का खाना

नरेंद्र यादव के खाने की बात की जाए तो उन्‍होंने अपने इंटरव्‍यू में बताया कि सामान्‍य इंसान 1500 से 2000 कैलोरी लेता है लेकिन मुझे अपनी हाइट वजन के अनुसार हर दिन 5000 कैलोरी लेना पड़ता है। यानी वो लगभग चार लोगों का खान अकेले खा जाते हैं।

नरेंद्र यादव करते हैं ये एक्‍सरसाइज

नरेंद्र यादव करते हैं ये एक्‍सरसाइज

बात अगर एक्‍सराजाइज की जाए तो नरेंद्र यादव सप्‍ताह में पांच दिन एक्‍रसाइज करते हैं। हर दिन सुबह 30 मिनट कार्डियो एक्‍सरजाइज करते हैं। जिसके दौड़ना और साइ‍कलिंग शामिल है। दो से ढाई घंटे जिम में हैवी वर्कआउट, स्‍ट्रैचिंग एक्‍सरसाइज और मसल्‍स एक्‍सरसाइज करते हैं।

Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ ! Video शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+