दिल्ली के दंगल में उतरें राहुल, पीएम मोदी पर लगाया पीआर का आरोप
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 14 दिन बचें हैं। ऐसे में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए खुद राहुल गांधी चुनावी दंगल में उतर आएं है। राहुल गांधी ने रोड शो के जरिए आज दिल्ली की सियासी दंगल और कमजोर पड़ी कांग्रेस में जान फूंक दी है।

अपने पहले रोड शो में जुटी भीड़ से उत्साहित राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। रोड शो के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनीं है तब से ग़रीब लोगों का कोई काम नहीं हो रहा। प्रधानमंत्री अपनी निजी पीआर कर रहे हैं। वह सिर्फ तीन चार उद्योगपतियों की हितसाधना में लगें हैं।
अब तक शांत पड़ी कांग्रेस की तरफ से ये सबसे बड़ा हमला था। राहुल गांधी ने भाजपा की सीएम उम्नेमीदवार किरण बेदी को घेरने के बजाए पीएम मोदी और उनकी सरकार के कामकाज़ के आधार को घेरने की कोशिश की। दिल्ली चुनाव में जो कांग्रेस अब तक आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही थी राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में उतरते ही भाजपा पर निशाना साधने लगी। राहुल इस चुनाव में सस्ती बिजली, पक्की नौकरी और ग़रीबों को छत जैसे कांग्रेस घोषणापत्र के वादों को आवाज़ देते नज़र आए।












Click it and Unblock the Notifications