दिल्ली के रेस में मोदी नबंर-1 पर CM की पहली पसंद केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा भंग होने के बाद सबसे पहले सर्वे में दिल्ली में भाजपा की बल्ले-बल्ले हो गई है। एबीपी न्यूज़-नीलसन के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद बताई है।

narendra modi

मोदी को अपनी पहली पसंद बताने वाली दिल्ली की जनता ने सीएम के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पहली पसंद बताई है। बतौर सीएम केजरीवाल को 39 फीसदी वोट मिल रहे है, जबकि भाजपा के खाते में डॉक्टर हर्षवर्धन को 38 फीसद वोट मिलते दिखाई दे रही है।

सीएम की रेस में केजरीवाल जहां नबंर 1 पर है तो वहीं 15 साल तक सीएम रहीं शीला दीक्षित को महज़ 7 फीसदी जनता एक बार फिर सीएम के तौर पर देखना चाहती है।वहीं भाजपा के जगदीश मुखी को 5 फीसदी जनता पसंद करती है।

जहां सीएम की रेस में केजरीवाल नबंर 1 बनें तो वहीं सबसे पहली पसंद की रेस में अरविंद केजरीवाल को मुंह की खानी पड़ी। इस मामले में मोदी का नाम सबसे ऊपर है। दिल्ली की करीब 63 फीसदी जनता नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता मानती है, जबकि 25 फीसदी जनता केजरीवाल को सबसे लोकप्रिय नेता मानते हैं, जबकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी काफी पिछड़ चुके है। उन्हें महज 12 फीसदी वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+