दिल्ली में फैली सनसनी: बैग से बरामद हुई निर्वस्‍त्र महिला की सिरकटी लाश

Delhi: Naked, headless body of woman found inside travel bag
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली के जनकपुरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के बस स्‍टॉप पर एक बैग में निर्वस्‍त्र महिला का सिरकटा शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। महिला की शिनाख्‍त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 30 से 35 साल की है और वो शादीशुदा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात लगभग 11:30 बजे बस स्‍टॉप के पास लावारिस हालत में पड़ा बैग देखा गया। लोगों ने इस बात की जानकारी फौरन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को खोला गया तो उसमें महिला की निर्वस्‍त्र लाश थी जिसका सिर नहीं था। देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के आसपास और बैग की गहन छानबीन की मगर उसमें कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे महिला की शिनाख्‍त की जा सके।

पुलिस ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान नहीं हैं जिससे जाहिर होता है कि गला घोंटकर उसकी हत्‍या की गई और फिर सिर काटकर शव को बैग में भर दिया गया। महिला के निजी अंगों को देखते हुए पुलिस ने बलात्कार की संभावना को खारिज कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि कहा कि मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा लगता है कि महिला के सिर को किसी धारदार हथियार से काटा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+