'आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर' दिल्ली पुलिस पर दर्ज 11,836 कंप्लेन्स

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में पुलिस विभाग के कर्मियों के खिलाफ कुल 11,836 शिकायतें प्राप्त हुई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक एक साल के दौरान इन मामलों में 158 सतर्कता जांच शुरू की गई और पुलिस कर्मियों के खिलाफ 1,158 कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आंकड़ों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के खिलाफ 794 विभागीय जांच शुरू की गई हैं जबकि 446 कर्मियों को निलंबित किया गया है। बड़ा विभाग होने के कारण इस विभाग में शिकायत कई आई है। दिल्ली पुलिस की अधिकारी ने भी माना कि शिकायत आने के बावजूद भी बड़ा विभाग होने के कारण जंच सही ढ़ंग से नहीं हो पाया और ना ही वक्त पर कार्रवाई हो पाती है।












Click it and Unblock the Notifications