राहुल गांधी के सामने केजरीवाल, मोदी ई सब 'फुदकी' हैं: लालू प्रसाद यादव

लालू ने कहा कि मीडिया के लोगों ने ही मोदी को 'बौरा' दिया है, यही हाल केजरीवाल का भी है। लालू हमेशा से ही अपने मजाकिया अंदाज के कारण जाने जाते हैं। राहुल की प्रशंसा कर लालू ने संकेत दे दिये हैं कि वह कांग्रेस के समर्थन के लिए तैयार हैं। वह मोदी का पहले भी विरोध करते रहे हैं, हालांकि पटना में 27 अक्टूबर को हुई 'हुंकार रैली' में मोदी ने लालू यादव को अपना दोस्त बताया था।
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में की गई रैलियों के दौरान देखा गया कि मोदी की रैलियों में तो काफी भीड़ आयी लेकिन राहुल गांधी कुछ ही स्थानों पर भीड़ जुटा सके। दिल्ली में तो एक रैली के बीच में ही लोग उठकर जाने लगे जिससे कि राहुल को अपना भाषण छोटा करना पड़ा।
नीतीश कुमार की जदयू द्वारा भाजपा के साथ सत्रह साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद बिहार में राजनीतिक समीकरण बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications