लिव इन रिलेशनशिप ने ले ली जान! दिल्ली में मिज़ोरम की लड़की की हत्या
दिल्ली। दिल्ली में क्राइम का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है और वर्तमान आंकड़े भी यही दोहराते हैं कि दिल्ली अब दिलवालों की नहीं रह गई है। यहां कुछ बचा है तो बस अपराध और उसे अंजाम देते कुछ खूंखार जानवर। ये दिल्ली अब दहशत की दिल्ली हो चुकी है।

घटना दक्षिण दिल्ली के मुनिरका की है। 24 साल की यह लड़की मिजोरम की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि लड़की एक शख्स के साथ लिव इन में थी।
शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि लड़की को सर पर गहरी चोटें आईं थीं जिसके बाद उसे सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में शक की सूई लड़की के लिव इन पार्टनर की ओर घूमी है। पुलिस ने बताया कि लड़की विरेंदर सिंह नाम के लड़के के साथ रहती थी। पुलिस ने 'हेट क्राइम' की आशंका से इनकार किया है। मामला वसंत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज है और अनुसंधान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications