नाबालिग की चींख से शर्मसार हुई दिल्‍ली, पार्किंग में कार खड़ी कर सामूहिक बलात्‍कार

Minor gangraped in car in Delhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली एक बार फिर नाबालिग लड़की के चीखों से सहम गई। एक निजी स्‍कूल में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन युवकों ने चलती कार में सामूहिक बलात्‍कार किया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। सभी आरोपी पिलंजी गांव के रहने वाले हैं और उनकी पहचान रोहित, नरेन्‍द्र उर्फ निंदर और टिंकू के रूप में हुई है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक ये सनसनीखेज वारदात मंगलवार की रात सफदरजंग एंक्‍लेव इलाके में हुई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रोहित उसका परिचित है। मंगलवार की रात 8 बजे उसने फोन कर मिलने के लिये बुलाया। जब वो मिलने पहुंची तो रोहित के साथ उसके कार में दोस्‍त नरेन्‍द्र व टिंकू भी मौजूद थे। वो उसे कार में बेठाकर करीब आधे घंटे तक शहर में घुमाते रहे और फिर कार अचानक पिलंजी गांव के समीप दशहरा ग्राउंड की तरफ मोड़ लिया। वहीं एक सूनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर तीनों ने उसके साथ बलात्‍कार किया।

छात्रा ने बताया कि बलात्‍कार के बाद उन लोगों ने उसे जाने से मारने की धमकी दी और फिर घर पर पास उतारकर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से घबराई छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने फोरन छात्रा को मेडिकल जांच के लिये भेजा जहां बलात्‍कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। टीमें दिल्ली समेत हरियाणा व उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+