MIG-21: फिर से उड़ान भरेंगे मिग-21 विमान, IAF ने राजस्थान में क्रैश होने के बाद लगाई रोक हटाई
IAF MiG-21 fighter jet will fly again: 8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान रिहायशी इलाके में गिर गया था, जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।

भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान मिग-21 की उड़ान पर लगाई रोक हटा ली है। अब मिग-21 एक बार फिर आसमां में उड़ान भरते नजर आएंगे। 8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 क्रैश होने के बाद इनकी उड़ान पर रोक लगाई गई थी।
Recommended Video

मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान हादसे के बाद भारतीय वायुसेना के विमान बेड़े में शामिल 50 मिग-21 विमानों की तकनीकी रूप से अलग-अलग स्तर पर जांच की गई है। जांच के बाद इन्हें फिर से उड़ाए जाने की अनुमति दी गई है।
8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में बहलोल नगर इलाके में एक ढाणी पर मिग 21 क्रैश हो गया था। पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था, मगर ढाणी की तीन महिलाएं विमान के मलबे के नीचे दब गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मिग 21 ने श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ एयरबेस से नियमित उड़ान भरी थी।
बता दें कि भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाने वाले मिग-21 हादसों की लंबी फेहरिस्त है। बड़ी संख्या में भारतीय वायुसेना के पायलट मिग 21 हादसे में जान गंवा चुके हैं। आए दिन क्रैश होने के कारण आसमान में 'उड़ता ताबूत' भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications