मेट्रो यात्री कृप्या ध्यान दें: सुरक्षा कारणों से जोरबाग और आईएनए स्टेशन बंद हैं

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सलाह दी है कि सुरक्षाकारणों से इन स्टेशनों को आम लोगों के लिए अगले आदेश तक बंद रखने का कहा गया है। उन्होंने इस निर्णय की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन कहा कि दोनों स्टेशन फिलहाल अगले ओदश तक बंद कर दिए गए हैं। सोमवार होने की वजह से उन स्टेशनों के बंद रहने के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
मालूम हो कि लोकसभा चुनावों को लेकर राजधानी दिल्ली को हाईअर्लट कर दिया गया है। जानकारों की मानें तो अभी कुछ दिन पहले इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी के गिरफ्तार किये जाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि चुनाव के दौरान आतंकी किसी बड़े वारदात को अंजाम दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications