मर्सिडीज हादसा: पहले भी एक्सीडेंट कर चुका है नाबालिग आरोपी, पिता गिरफ्तार
नयी दिल्ली। मर्सिडीज हादसे में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर दिया है। पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले भी एक्सीडेंट कर चुका है। पड़ोसियों का भी कहना है कि अगर पिता ने पहले ही उसे रोक लिया होता तो आज एक बेकसूर की जान नहीं जाती।

आपको बता दें कि दिल्ली के पॉश सिविल लाइंस इलाके में सीसीटीवी कैमरे में इस पूरी वारदात की सच्चाई कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार के मालिक और नाबालिग के पिता मनोज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि अपनी उम्र के कारण गिरफ्तारी से बच गया आरोपी 8 अप्रैल को बालिग हो गया है। ऐसे में पुलिस कानूनी बारीकियों को समझकर उसपर कार्रवाई का मन बना रही है।
आपको बता दें कि पिछले एक साल में इस मर्सिडीज गाड़ी पर तीन बार चलाना काटा गया था। हर बार चालान तेज रफ्तार और डैंजरस ड्राइविंग की वजह कटा था। लेकिन इसके बावजूद भी कार मालिक पर कोई असर नहीं हुआ। आपको बता दें कि इसी मर्सिडीज कार की वजह से 35 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर नाबालिग आरोपी के पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications