लड़कियों से डरे फारुख अब्‍दुल्‍ला, नहीं रखेंगे फीमेल पीए

farooq abdullah
नयी दिल्ली। हाल के दिनों में ऊंचे-ऊंचे पदों पर बैठे लोगों पर महिला यौन उत्पीड़न मामले में हो रहे खुलासे के बाद केन्द्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने विवादास्पद बयान देकर खुद को सुर्खियों में शामिल कर लिया है। तहलका कांड में फंसे पूर्व संपादक तरुण तेजपाल हो या फिर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके गांगूली पर लगा लॉ इंटर्न यौन उत्पीड़न मामला, बड़े नामों पर हो रहे खुलासे से फारुख डर गए है।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से मानसिकता बदलने के बजाए फारुक अब्दुल्ला ने विवादास्पद बयान दे दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि अब तो लड़कियों से बात करने में भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि हालत ऐसी हो गई है कि अब तो महिला पीए रखने से भी डर लगता है। उनके बोल इतने पर ही नहीं थमे। महिला अत्याचार रोकने के लिए सक्षम कदम उठाए जाने की सिफारिश की बजाए उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि मैंने सोचा है कि कहीं महिला पीए रखा तो कहीं ऐसा ना हो जाए कि खुदा-ना-खास्ते हम ही जेल पहुंच जाए। महिलाओं को लेकर उनके इस बयान पर अब उन की आलोचना शुरु हो गई है।

हलांकि अपना बयान के अंत में उन्होंने कहा कि वह महिलाओं या लड़कियों पर कोई आरोप नहीं लगा रहे बल्कि समाज की हालत की बात कर रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने भी महिलाओं पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि लोग महिलाओं को नौकरी पर रखने से कतराते है, कई अधिकारी महिला पीए रखने से कतराते हैं। महिलाओं को नौकरी देने से लोग कतराने लगे है क्योंकि पता नहीं कब, कहां और किस वक्‍त उन पर झूठे आरोप लग जायें। समाज के जिम्मेदार लोगों के मुंह से इस तरह की बात शायद आपको तकलीफ पहुंचाए, लेकिन हमारे बड़बोले नेताओं को इसपर कोई पछतावा नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+