MCD हड़ताल: दिल्ली हुई कूड़ा-कूड़ा, तो AAP के मंत्रियों ने थाम ली झाड़ू

नयी दिल्ली। एमसीडी के खिलाड़ियों की बेमियादी हड़ताल के बाद पूरी दिल्ली कूड़ा-कूड़ा हो चुकी है। सड़कों, बाजारों में कूड़ा पसरा हुआ हैं। ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर पसरे हुए कूड़े को साफ करने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने अपने हाथों में झाड़ू थाम ली है।

 garbage

आप के मंत्रियों और विधायकों ने आज से अपने वालंटियरों की मदद से दिल्ली की सड़कों पर फैला कूड़ा उठाएंगे। नगर निगम सफाईकर्मियों की पिछले चार दिनों से चली आ रही हड़ताल की वजह से राजधानी के कई इलाके कूड़े के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

हड़ताल खत्म ना होता देख अब सड़कों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार ने स्वयं अपने हाथों में ले ली है। जहां एक ओर सैलरी न मिलने की वजह से नगर निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं तो वहीं आप अब दिल्ली की सफाई में जुट गई है।

मालूम हो कि दिल्ली के तीनों निगमों पर भाजपा का कब्ज़ा है और निगम कर्मचारियों की ये हड़ताल अब सियासत का मुद्दा बन गई है। आपको बता दें कि सैलरी न मिलने की वजह से दिल्ली नगर निगम के एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों हड़ताल पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+