दिल्ली की मौत की इमारतें, इन 35 बिल्डिंग को फौरन खाली करने की नोटिस
नयी दिल्ली। दिल्ली में मानसून के दस्तक देते ही जहां लोगों को गर्मी में राहत मिली है तो वहीं दिल्ली की 35 बिल्डिंगों पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है। एमसीडी ने दिल्ली की ऐसी 35 इमारतों को आइडेंटिफाई किया है, जो काफी जर्जर हो चुकी हैं और किसी भी वक्त गिर सकती है।

इमारतों की खस्ता हालत को देखते हुए एमसीडी ने इन 35 इमारतों के मालिकों को उन्हें फौरन खाली करने या रिपेयर कराने का नोटिस दिया है।आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने मानसून से पहले रहने के लिए खतरनाक इमारतों का सर्वे किया थ।
इस सर्वे में जो परिणाम सामने आए वो बेहद चौंकाने वाले है। एमसीडी ने अपने सभी 6 जोनों में ये सर्वे किया और 35 इमारतों की लिस्ट तैयार की जो रहने के लायक नहीं है और किसी भी वक्त गिर सकती है। जिसके बाद एमसीडी ने इन इमारतों के मरम्मत कार्य के लिए मालिकों को ये सभी प्रॉपर्टी खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications