दिल्‍ली: आनंद विहार मेट्रो स्‍टेशन के पास संदूक में मिला महिला का शव

 woman's body in a box, found near Anandvihar Metro
नई दिल्ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर कटघरे में खड़ी है। बुधवार की सुबह आनंद विहार मेट्रो स्‍टेयान के बाद एक संदूक में महिला का शव बरामद होने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। महिला की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है।

उसकी उम्र 25 साल है और शरीर पर काफी चोट के निशान है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वहां से गुजर रहे एक व्‍यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि लावारिस हालत में एक संदूक पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और संदूक को कब्‍जे में ले लिया।

पुलिस ने जब संदूक को खोला तो उसमें से एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25 साल की है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। महिला शादी-शुदा है और देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हाल ही में उसकी शादी हुई हो। पुलिस ने बताया कि संदूक ये कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे महिला की शिनाख्‍त की जा सके। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्‍या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिये उसे संदूक में बंद कर कहीं ले जाया जा रहा था मगर मेट्रो के पास चेकिंग के दौरान उसे हत्‍यारे ने यहीं छोड़ दिया। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+