मोदी पर मनमोहन‍ सिंह का बयान हास्‍यास्‍पद: राजनाथ सिंह

Manmohan Singh's statement on Modi, is ridiculous
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नरेंद्र मोदी पर दिये गये बयान को राजनाथ सिंह ने हास्‍यास्‍पद कहा है। उन्‍होने कहा कि जिनके नेतृत्‍व में आज गुजरात का 'विकास मॉडल' देशभर में चर्चित हो रहा है ऐसे में मोदी के बारे मे पीएम का बयान देना हास्‍यास्‍पद है। गौर हो कि मनमोहन सिंह ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार मोदी पर जवाब दिया कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह देश के लिए विध्‍वंसक होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेश नीति और आर्थिक नीति पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री के पास कुछ नहीं है। अत: उन्‍होने इन मुद्दों पर बात नहीं की। राजनाथ सिंह के अनुसार कुल मिलाकर पिछले साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में यूपीए सरकार नाकाम ही रही है। यह सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी है। राजग के कार्यकाल में देश में छह करोड़ सत्‍तर लाख रोजगारों का सृजन हुआ जबकि यूपीए सिर्फ 27 लाख रोजगार ही दे सकी।

राजनाथ सिंह के अनुसार 2002 में गुजरात में जो भी हुआ, वह दुर्भाग्‍यपूर्ण था। मोदी को एसआईटी की तरफ से क्‍लीन चिट मिल चुकी है, अब इस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने माना कि देश में सत्‍ता के दो केंद्र हैं, ऐसे में उनकी निर्णय लेने की आजादी समाप्‍त हुई और वह कोई कठोर निर्णय नहीं ले सके है और यूपीए के शासन काल में आर्थिक विषमता भी बढ़ी है, जिसका जवाब प्रधानमंत्री के पास नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दोपहर तीन बजे अरूण जेटली पत्रकारों को संबोध‍ित करेंगे और जवाब देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+