दिल्ली में रैन बसेरों की हालत देख कर भड़के मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। जिसके बाद उन्होने फोन पर ही अधिकारियों को डांटना शुरू कर दिया। जवाब में जब अधिकारियों ने उनसे निरीक्षण की बात कही तो उन्होने जवाब दिया कि 'क्या यहां पिकनिक मनाने आये थे' यहां के शीशे अभी भी टूटे हुए हैं। लोगों ने बताया कि सिसोदिया के आने से पहले ही अधिकारी जल्दबाजी में कमरों को ठीक कर यहां से चले गये। सिसोदिया ने अधिकारियों से मामले पर लिखित रिपोर्ट मांगी है।
दिल्ली सरकार ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए दो तीन दिनों के भीतर 45 रैन बसेरे बनाने की घोषणा की है। इस दौरान टेंट वाले बसेरे हटा कर पोर्टा केबिन वाले बसेरों का निर्माण किया जाएगा। फ्लाई ओवर के नीचे सोने वाले लोगों के लिए पोर्टा केबिन के रैन बसेरे बनाकर दिये जाएंगे। अरविंद केजरीवाल सरकार ने विधायकों और एसडीएम से अपने अपने क्षेत्रों के रैन बसेरों की जांच करके 4 जनवरी तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
रैन बसेरों के अलावा दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर लोग खुले में सोते हैं।












Click it and Unblock the Notifications