जलेबी से भी सस्ती हुई इंसान की जान

Man shot at after row over line at jalebi shop in Delhi
नयी दिल्ली। क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान जलेबी के लिए किसी इंसान की जान ले सकता है। अगर नहीं तो आपको विश्वास करना पड़ेगा। दिल्ली के गोल मार्केट में स्वीट शॉप पर हुए एक विवाद से हलवाई की जान ले ली।

बिहार का रहने वाला सत्येन्द्र पिछले 20 सालों से गोल मार्केट स्थित बंगला स्वीट्स में हलवाई का काम कर रहा था। इनतग नीरज ओखला औद्योगिक इलाके में सीएमएस कंपनी में गार्ड था। वो मिठाई की दुकान पर जलेबी लेने आया था। सत्येन्द्र की बंगाली स्वीट की दुकान दिल्ली में काफी प्रसिद्ध है सो वहां लोगों की भारी भीड़ जमा होती नवीन भी लाइन में लग कर जलेबी लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन सतेंद्र लाइन में लगे लोगों को दरकिनार कर शूटबूट में आने वाले लोगों को पहले जलेबी दे रहा था।

काफी देर तक लाइन में लगने के बाद जब नवीन को जलेबी नहीं मिली तो वो सतेन्द्र से उलझ पड़ा। बहस इतनी बढ़ गई कि नवीन ने अपनी पिस्टल से सतेंद्र पर गोली चला दी। गोली सतेंद्र के सिर पर लगी थी। जिसकी वजह से उसकी अस्पातल के रास्ते में ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+