गिरफ्त में लुटेरा 'दूल्हा', जिसने 50 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार

शादी का झांसा देकर पचास से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाला लुटेरा 'दूल्हा' पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आखिर कैसे किया उसने ये फर्जीवाड़ा...

नई दिल्ली। शादी का झांसा देकर पचास से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाला लुटेरा 'दूल्हा' पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस शख्स ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर इस शख्स ने खुद को तलाकशुदा बताकर रजिस्टर कर रखा था। इसने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से शादी का झांसा देकर उनसे ठगी की घटना को अंजाम दिया।

marriage

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को बनाता था शिकार

आरोपी शख्स की पहचान मनीष गुप्ता के तौर पर हुई है। जो महिलाओं से शादी की बात कह कर पहले अपने झांसे में फंसाता, फिर उनसे अपनी उधारी चुकाने के लिए पैसे लेता और महिलाओं से पैसे लेने के बाद गायब हो जाता था। इस तरह से इसने करीब 50 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

आरोपी मनीष गुप्ता ने हाल ही में एक डॉक्टर को अपनी ठगी का शिकार बनाया। ठगी का शिकार बनी महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंटरनेट कनेक्शन के आईपी एड्रेस से आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली पुलिस के डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) मिलिंद दुम्बेरे ने बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने यूं किया आरोपी शख्स को गिरफ्तार

धोखाधड़ी शिकार बनी महिला ने दिल्ली के अशोक विहार थाने में 9 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वो एक तलाकशुदा महिला हैं और मेट्रीमोनियल साइट में रजिस्टर कर रखा है। वहीं मनीष गुप्ता ने उनसे संपर्क किया, उसने बताया कि वह भी तलाकशुदा है और सफल कारोबारी है।

महिला डॉक्टर ने बताया कि मनीष गुप्ता ने उनके पास बेहद खास बायोडाटा भेजा। जिसमें उसने बताया कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद जाने-माने इंस्टीट्यूट से एमबीए किया था। उसने बताया था कि उसके कारोबार का टर्नओवर एक करोड़ था।

इसके बाद उनके बीच चैट पर बातचीत होने लगी। महिला डॉक्टर का विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये कारोबार से संबंधित मामले के लिए मांगे। बाद फिर उसने 25 हजार और फिर 75 रुपये की मांग की।

आईपी एड्रेस से गिरफ्त में आया आरोपी

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने आरोपी शख्स के आईपी एड्रेस को खंगाला। जिसके जरिए उसने मेट्रोमोनियल साइट्स पर खुद को रजिस्टर किया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली पश्चिम विहार इलाके से 12वीं पास है। बाद में उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से करेसपॉन्डेंस का कोर्स किया, लेकिन दूसरे साल में ही उसे ये कोर्स छोड़ना पड़ा।

फिलहाल पुलिस उसके बैंक अकाउंट की जांच कर रही है। जिससे दूसरी महिलाओं से की गई ठगी का पता किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+