दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल और आम आदमी पार्टी के बीच जंग जारी, अब किया आप पार्टी के मुख्‍यालय का आवंटन रद

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल और आम आदमी पार्टी के बीच जंग जारी है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर का आवंटन रद्द कर दिया है।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल और आम आदमी पार्टी के बीच जंग जारी है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर का आवंटन रद्द कर दिया है। खबर की पुष्टि करते हुए पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया है कि उपराज्‍यपाल ने आम आदमी पार्टी के मुख्‍यालय के आवंटन को रद्द कर दिया है।

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल और आम आदमी पार्टी के बीच जंग जारी, अब किया आप पार्टी के मुख्‍यालय का आवंटन रद

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मुख्‍यालय राउस एवेन्यू में आवंटित किया गया था पर अब दफ्तर खोलने के लिए मिले बंगले का आवंटन रद्द कर दिया गया है। आपको बताते चले कि शुंगलू समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में इस आवंटन पर आपत्ति जताई थी।

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी को बंगला खाली करने के लिए कहा है। आम आदमी पार्टी पर आरोप है कि इस बंगले में अवैध रूप से दफ्तर खोला गया है। साथ ही जरूरी बातों का ध्‍यान भी नहीं रखा गया है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता संजय सिंह ने इस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा इतनी भी दुश्‍मनी न निभाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+