DTC बसों में मर्दों के साथ करतीं थीं अश्लील हरकतें और फिर...

नयी दिल्ली। आपने इस तरह की खबर तो पहले कई बार पढ़ी होगी कि दिल्ली की डीटीसी बसों में लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए बदमाश पकड़ा गया या बदमाशों ने बस में लड़की के साथ छेड़खानी की, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी खबर पढ़ी है जहां बसों में लड़कियों को मर्दों के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा जाए।

dtc bus

अगर नहीं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़़ें। दिल्ली एनसीआर में महिलाओं का एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जो बसों में मर्दों के साथ अश्लील हरकते करती है, उन्हें अपना निशाना बनाती है। इस गिरोह की लड़कियां मर्दों से मोटी रकम वसूलने के लिए बस में उनके साथ अश्लील हरकतें करतीं थी। उनके साथ अश्लील हरकतें कर उसके बैग से रुपये निकाल लेती थी।

इस गिरोह का भंडाफोड़ उस वक्त हुआ जब कनॉट प्लेस में इसी गिरोह की एक सदस्य बस में बहादुरगढ़ निवासी पीड़ित सुभाष दहिया के साथ अश्लील हरकते करते रंगे हाथों पकड़ी गई। पुलिस के मुताबिक बस में सवार हुई 20 से 25 साल की ये सभी लड़कियां सुभाष से चिपककर खड़ी हो गई और उनसे चिपक कर अश्लील हरकतें करने लगीं।

सुभाष को लगा कि ये सभी महिलाएं कॉलगर्ल हैं। उन्होंने महिलाओं को दूर रहने की हिदायत भी दी, लेकिन जब वो नहीं मानी तो वो रास्ते में ही उतर गया। बस से नीचे उतरने के बाद जब उसने अपना बैग चेक किया तो हैरान रह गया। उसके बैग से 50 हजार रुपये की गड्डी गायब थी।

सुभाष ने फौरन फुर्ती दिखाई और ऑटो में सवार होकर बस का पीछा करने लगा। उसने ओवरटेक कर बस को रुकवाया। अंदर मौजूद महिलाओं से उन्होंने रुपये लौटाने को कहा। महिला ने रुपये की गड्डी पीछे वाली साथी को दे दी, जो पीछे के रास्ते भागने लगी। पांच में से दो महिलाएं भाग गईं। अन्य तीन को बस में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस गिरोह की बाकी महलिाओं की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+